सेवानिवृत्त प्राचार्य सांवरिया सोलंकी के निधन से नगर में शोक

- Advertisement -

रितेश गुप्ता@थांदला

सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं लायंस क्लब थांदला के पूर्व अध्यक्ष, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी प्रमुख सहभागिता रखने वाले सांवरिया सोलंकी का मंगलवार की रात निधन हो गया गया। उनका अंतिम संस्कार पद्मावती नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अश्विन सोलंकी ने दी।

परिजनों ने बताया कि सांवरिया सोलंकी का स्वास्थ पिछले कुछ दिनों से ठीक नही था। जिसके चलते उनको दाहोद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार उनको सर्दी, खांसी के लक्षण थे। दाहोद में ही उनकी कोविड 19 की जांच भी करवाई गई थी। जिसकी रिपोर्ट अभी नही आई है। परिजनों ने संभावित खतरे को देखते हुए शासन के नियमानुसार उनका अंतिम संस्कार नोगवां नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम पर किया। श्री सोलंकी के निधन पर अंचल के शिक्षा जगत, लायंस क्लब सहित समाजसेवी संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।