श्री दिव्यानंदजी तीर्थ को श्रद्धासुमन अर्पित

- Advertisement -

रितेश गुप्ता थांदला

पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर दिव्यानंद तीर्थ के देवलोकगमन पर स्थानीय रामेश्वर महादेव मंदिर पर युवा रामायण मंडल एवं अखिल भारतीय रामायण मेला आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । सभा को रामायण मेला समित्ति के संयोजक नारायण भट्ट,पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट, ओमप्रकाश शर्मा ,कुलदीप झाला द्वारा पूज्य संत श्री के सानिध्य पर रामायण मेले के संस्मरणों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर बावड़ी के महंत गोपालदास महाराज ,किशोरजी आचार्य,गनपतिदास वैरागी,प्राचार्य दिनेश कुमार जी उपाध्याय,सुधीर शर्मा,सावरिया सोलंकी,समरथ प्रजापत,विजय जोशी,नितिन भट्ट,एडवोकेट श्रीमंत अरोरा,नंदकिशोर शर्मा,धार्मिक आचार्य,आत्माराम शर्मा, पंडित कमल उपाध्याय,मनोज उपाध्याय,जितेंद्र धामन,नीरज सोनी,राजू धानक,रोहितदास भयु बैरागी,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने देवलोकगामी संत श्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की । संचालन कमलेश नागर एवं आभार धवल अरोरा ने ज्ञापित किया।

)