शहर के 50 स्थानों पर कंडों की होली दहन कर दी आहुतियां

May

रितेश गुप्ता थांदला

अंचल सहित नगर की सबसे प्राचीन होलीका होली चौक ब्राहम्ण मोहल्ला, सरकारी होली वागडिया फलिया,आजाद मार्ग, पीपली चौराहा, सरदार पटेल मार्ग, लक्ष्मीबाई मार्ग, गांधी चौक, कुम्हारवाडा, जवाहर मार्ग, पटटाभिराम मन्दिर, सांवरिया सेठ मन्दिर, अम्बिका माता मन्दिर, शंकर मन्दिर इन्द्रपुरी कालोनी, संजय कॉलोनी, रितुराज कॉलोनी समेत सुतरेटी रोड, त्रिवेणी चौराहा सहीत करीब 50 स्थानों पर होलिका दहन हुई। स्थानीय नरसिंह ऋषभदेव मन्दिर प्रांगण में दीपमालिका चौराहा पर परम्परागत हवनात्मक होलिका दहन गाय शुद्ध गोबर से निर्मित कंडों की होली का दहन हवनात्मक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। नरसिंह भक्त मण्डल द्वारा परम्परागत होलिका दहन गाय के गोबर से निर्मित कंडों से किया गया, जिसमें भूदेवों व्दारा वैदिक मंत्रोच्चार से हवनात्मक होलिका दहन किया गया। 21 किलो हवन सामग्री से हवनात्मक होली दहन किया गया जिसमें उपस्थित श्रद्वालुओं द्वारा अपनी आहूति देकर धर्म लाभ लिया।