थांदला। जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाबुआ बीसीमलैया के मार्गदर्शन में ग्राम सेमलपाड़ा में विधिक साक्षरता शिविर एवं ग्राम न्यायालय कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें संबोधित करते तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष न्यायाधीश हरिओम अतलसिया ने उपस्थित ग्रामीण जनों व छात्र-छात्राओं को मूलकर्तव्य, श्रम विधियां, विवाद समाधान के विभिन्न फोरम, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकार, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम की जानकारी दी तथा ग्रामीणजनों को उन्हें विधिक सहायता किस प्रकार संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत् प्राप्त हो सकती है, संबंधी जानकारी दी। शिविर में उपस्थित अधिवक्ता श्री अरूण गादिया, वी.आर. अरोड़ा, वीरेंद्र बाबेल, कविता बोथरा ने भी उपस्थित ग्रामीणजनों को भरण-पोषण, घरेलू हिंसा व यातायात नियमों की तथा मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण एवं मोबाईल लोक अदालत की जानकारी प्रदान की।
Trending
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मण्डल कार्यवाह ने 144 दिन की नर्मदा परिक्रमा पैदल यात्रा कर लौटे डामोर का स्वागत किया
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज: जोबट में 27 अप्रैल को सौंपा जाएगा ज्ञापन
- राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विकासखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
- राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आलीराजपुर जिले की 20 ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार, ग्राम पंचायत बरझर प्रथम रही
- नानपुर में ईंधन का गहरा संकट गहराया, पेट्रोल पंप पर पांच दिनों से पेट्रोल-डीजल नहीं
- बरवेट संकुल के स्कूलों व बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:पाटीदार समाज की विशाल शोभा यात्रा निकली भगवान का भ्रमण
- ग्राम छापरी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल के प्रयास से चंद्रशेखर आजाद नगर के जवानिया में बनेगा नवीन 5 एमवीए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र
- झाबुआ पुलिस ने यहाँ पकड़ा बड़ा आईपीएल का सट्टा