महिला मोर्चा ने किया प्रचार, पीले चावल रख दिया निमंत्रण

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बंटी डामोर के पक्ष में मंगलवार को महिला शक्ति ने विशाल रैली का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व महिला युवा मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया कर रही थी। रैली में विषेश रूप से पूर्व पार्षद सुनीता नटवर पंवार, ज्योति सोलंकी, लीला मीकु भाबर, साक्षी गुप्ता, मार्था डामोर, अर्चना शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। महिला मोर्चा ने विषेश रूप विकास के नाम पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशेी बंटी डामोर के लिये मतदान करने की अपील की। महिलाओं ने रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में किये विकास कार्य भी गिनाए तथा केन्द्र व राज्य सरकारों की योजनाओं का भी बखान किया।