सड़क पर बिखरी मिट्टी से यात्री बस उतरी गड्डे में, बड़ा हादसा टला

- Advertisement -

लोकेंद्र चाणोदिया@ बामनिया
आज सुबह पेटलावद जाने वाली यात्री यश बस हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क किनारे गड्डे में उतर गई। यह हादसा पेटलावद और बामनिया के बीच दुल्लाखेड़ी गांव के पास हुआ। बस बाजना से इंदौर के लिए जा रही थी। हादसे का कारण सड़क पर बिखरी मिट्टी बताया जा रहा है। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नही हुई, लेकिन एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, रात में चोरी छिपे दुल्लाखेड़ी के आसपास मुरम निकालने का काम होता है। माफिया रात के अंधेरे में मुरम निकालकर ले जाते है और सड़क पर जगह जगह मिट्टी बिखर जाती है, जिससे छोटे बड़े वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते है। यह हादसा भी उसी बिखरी मिट्टी से हुआ है। पुलिस प्रशासन को इन माफियाओं पर कार्यवाही करनी चाहिए।