सोनाणा खेतलाजी भेरूजी ट्रस्ट बामनिया का हुआ नवीन गठन

- Advertisement -

बामनिया (झाबुआ)। बामनिया नगर में स्थित प्रसिद्ध श्री सांचल सोनाणा तीर्थ धाम पर श्री सोनाणा खेतलाजी भेरूजी ट्रस्ट (36 कोम सेवार्थ) के पदाधिकारियों की बैठक हुई। तीर्थ प्रेरक व सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त राजेंद्र शांतिलाल भंडारी और तीर्थ गाधिपति व ट्रस्ट के संरक्षक विवेक लुणावत की उपस्थिति में आगमी तीन वर्षों के लिए ट्रस्ट के नवीन पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष कांतिलाल वागरेचा, उपाध्यक्ष मनोज बरबेटा, उपाध्यक्ष प्रवीण मेलीवार, कोषाध्यक्ष मयंक बाफना, सचिव दीपक तांतेड़, सहसचिव अजय मेहता, मुख्य परामर्शदाता भंवरलाल बाफना,विशिष्ट सदस्य जिनेन्द्र बाफना को मनोनित किया गया ! वहीं ट्रस्टी सुभाष तांतेड़, रंजन तांतेड़, बजरंगलाल अग्रवाल, निलेश कुमावत, धर्मचंद लुणावत, अनिल पोखरना, प्रदीप मोदी, मनीष नाहर, शैलेष चोपड़ा, राजेंद्र मेहता, विकास मेहता, योगेेश टांक, अर्पित राठी को बनाया गया।

ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य में अमित चाणोदिया, आदर्श गांधी, नारायण माहेश्वरी, अजय गांधी, पवन राठौर, रमेश छाजेड़, लाकेंद्र परमार, मंदिर सेवक लक्ष्मणभाई, अमित बाफना, मयूर मेहता, धमेंद्र भटेवरा, मनीष मेहता, मनीष देवड़ा, पियूष लोढ़ा, हितेश सिंघवी, जितेश जैन, कामेश जैन, विक्रम चौहान आदि को लिया गया।