बगावती पार्षद प्रत्याशियों को भाजपा ने किया निष्कासित

- Advertisement -

थांदला मंगलवार को भाजपा संगठन से जारी निर्देशानुसार पार्टी से बगावत कर पार्टी के विरूद्ध चुनाव लडऩे वाले पार्षद के अभ्यर्थियों का भाजपा से निश्कासन किया गया। जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने बताया कि पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी से बगावत करने वाले संदीप उपाध्याय, गोपाल बैरागी, किशोर आचार्य, दिनेश कटारा, राजु धानक, मनीराम ब्रजवासी को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। उक्त जानकारी जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया ने दी।