प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने मरीजों को फल वितरित, स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मरीजों को फल वितरण किया। स्थानीय सिविल हॉस्पिटल पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मरीजों को फल वितरित किए। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि प्रधानमंत्री महोदय के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया है। इस दौरान स्वच्छता एवं जन सेवा के आयोजन किए गए। अवसर पर ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी ,भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी , नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा. पार्षद रोहित बैरागी ,राजू धानक, शांतिलाल सोलंकी ,विपुल आचार्य ,अशोक अरोड़ा ,अरविंद रुनवाल ,राजेश वसुनिया ,सुजीत भाबर ,दिलीप डामोर, सुनील पनदा,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।