पौधों को रोपकर उन्हें पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरह देखभाल करे : गौरसिंह वसुनिया

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
महर्षि दयानंद आश्रम पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सीसीबी के चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पौधों को अपने बच्चों की तरह रोप कर उन्हें पेड़ के रुप में परिवर्तित करने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक होता है। इसलिए अपने जीवन में जितना भी हो सके पौधे लगाए और उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करे। पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहा कि अपने द्वारा लगे पौधों को पेड़ बनता देख मन को उतनी ही प्रसन्नता होती है जितनी अपने बच्चों की उन्नति से। जीवन में एक पौधा लगाकर उसे पोषित करना, हर व्यक्ति को अपना कत्र्तव्य समझना चाहिए। अवसर पर उपस्थित संस्था प्राचार्य आचार्य दयासागर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षद कामिनी रुनवाल, महेश नागर, नीरज सोलंकी, फक्कू भाई राठौड़, राजू धानक, नगर विकास समिति के सीमा शाहजी, रेखा गिरी, जयश्री शर्मा, रितेश गुप्ता, जगमोहन सिंह राठौर, लखन भगोरा समेत आश्रम के आचार्य, शिक्षक गण एवं बच्चे मौजूद थे। पौधा रोपण के बाद बच्चों द्वारा भारत स्वाभिमान योग समूह के बैनर तले जागृति रैली भी निकाली गई जो नौगांवा आश्रम फलिये में भ्रमण करती हुई पुन: महर्षि दयानंद आश्रम पहुंची।