नगर की पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर, रोजाना किया जाएगा जलप्रदाय

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर की पेयजल व्यवस्था सुचारु एवं ओर बेहतर करने के उद्देश्य से नगर परिषद अध्यक्ष एवं अमले ने उपलब्ध जलस्त्रोतों से नगर की पेयजल व्यवस्था से जोडऩे हेतु सर्वे किया। नप अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षद समर्थ उपाध्याय, पूर्व नप उपाध्यक्ष अशोक अरोरा, जल व्यवस्था प्रभारी विजय गिरी, विष्णु सोनी, सुभाष डाबी एवं अमला नवीन बायपास हेतु बनाए गए नवीन पुल के समीप बने बैराज पर पहुंचे जहां पर पर्याप्त जल उपलब्ध है, से जल को जनपद परिसर के कुएं तक लाए जाने की योजना बनाई गई। पाइप लाइन के माध्यम से रुके हुए पानी को नगर की पेयजल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि नगर में अभी एक दिन छोडक़र पेयजल प्रदाय किया जा रहा है परंतु रोजाना जलप्रदाय की व्यवस्था की जा सके, इस हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। धोबीघाट के पुराने बैराज पर भी बहते नदी के पानी को रोका जाएगा, जिससे नगर के जलस्तर को बढ़ाया जा सके। पार्षद समर्थ उपाध्याय के सुझाव पर अमल करते हुए इस व्यवस्था का जायजा लिया गया है व शीघ्र इस पर कार्य शुरु किया जाएगा।