दशहरा पर 4 तो दीपावली पर 6 दिन के अवकाश घोषित

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दशहरा एवम दीपावली हेतु अवकाश की घोषणा की गई है। जिसमे दशहरा के लिए 4 व दीपावली के लिए 6 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। दशहरा हेतु 3अक्टूबर से 6 अक्तूबर के आवकाश की घोषणा की गई है , एवम् 2 अक्टूबर रविवार होकर गांधी जयंती का भी अवकाश है अतः यह 5 दिवसीय अवकाश होगा। तो वही दीपावली हेतु 22 अक्टूबर से 27अक्टूबर का अवकाश घोषित किया गया है। उक्त अवकाश विद्यार्थियो एवम शिक्षको के लिए होगा।