थांदला नगरीय निकाय में अध्यक्ष भाजपा का तो पार्षदों में बहुमत कांग्रेस को

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदाला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर परिषद चुनाव में एक और जहां अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया तो दूसरी और कांग्रेस के पार्षदों ने परिषद में बहुमत हासिल किया। भाजपा के सोहन (बंटी) डामोर को 8694 में से 3865 वोट, कांग्रेस के जसवंत भाबोर को 3022 एवं निर्दलीय दिलीप डामोर को 1682 नगरवासियों ने मत दिया। वही 125 मत नोटा को गए, जिसमें सोहन बंटी डामोर 843 मतों से विजयी हुए। मतगणना के दौरान कांग्रेस को वार्ड 5, 10 एवं 13 से बढ़त मिली जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को वार्ड 14 से बढ़त मिली जबकि अन्य सभी वार्डो से भाजपा प्रत्यशी बंटी डामोर को ही बढ़त मिली जिसें कोई भी प्रत्याशी पार नहीं कर पाया जिन वार्डो से भाजपा वार्ड प्रत्याशी चुनाव हार गये वहा भी भाजपा अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी बंटी डामोर को जबर्दस्त बढ़त मिली। पार्षदों में 7 पार्षद कांग्रेस के, 6 पार्षद भाजपा के व 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। वार्ड 1 से के गजेन्द्र चौहान भाजपा, वार्ड 2 से लक्ष्मण राठौड कांग्रेस, वार्ड 3 से निर्दलीय संदीप उपाध्याय, वार्ड 4 भय्यू वैरागी भाजपा, वार्ड 5 अजब बेन कांग्रेस, वार्ड 6 राजल जैन कांगग्रेस, वार्ड 7 आशुका लोढ़ा भाजपा, वार्ड 8 संगीता सोनी भाजपा, वार्ड 9 मनीष बघेल कांग्रेस, वार्ड 10 रीना विकास रावत कांग्र्रेस वार्ड 11 आंनद चौहान कांग्रेस, वार्ड 12 अफसाना बी अब्दुल कादर निर्दलीय, वार्ड 13 जैनब बी जरदार शेख कांग्रेस, वार्ड 14 मीकु भाबर भाजपा, वार्ड 15 पीटर बबेरिया भाजपा ने जीत दर्ज की। वार्डो की स्थिति को देखा जाय तो वार्ड 1 के भाजपा के प्रत्याशी गजेन्द्र चौहान ने त्रिकोणिय संघर्ष में 122 मतों से जीत हासिल की, भाजपा के ही बागी प्रत्याशी एवं कांग्रेस के नितिन डामोर को हराया। वही वार्ड 2 में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण राठौड ने भाजपा के जिला उपध्यक्ष एवं मार्केटिंग अध्यक्ष फकीरचन्द्र राठौड़ को 60 वोटों से हराया। उक्त वार्ड कि जन चर्चा में भी सुर्खियों में था व शुरू से ही भाजपा नेता के जन व्यवहार के चलते काग्रेंस की जीत के पूर्वानुमान लगाए जा रहे थे। वार्ड 3 में दो ही राष्ट्रीय दलों एवं दों निर्दलीय केा हरा कर संदीप उपाध्याय नें 39 मतों से जीत दर्ज की। पार्टी से टिकट न मिलने के बाद संदीप उपाध्याय ने भाजपा के कन्नु मोरिया को 39 मतों से हराया। वार्ड 6 में भाजपा जिला मंत्री माया सचिन सोलंकी को कांग्रेस की राजल जैन ने 24 मतों से हराया। भाजपा की ये दूसरी जिला पदाधिकारी थी जिसें कांग्रेस ने हराया। वार्ड 8 में भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 196 मतों से हराया। संगीता सोनी एक मात्र ऐसी पार्षद प्रत्याशी थी जिसे चुनाव के पूर्व ही वार्ड के मतदाताओं ने विजयी घोषित कर दिया था। साथ वार्ड वासियों ने ही उक्त प्रत्याशी को चुनाव लडऩे हेतु आमंत्रित भी किया था। वार्ड 11 जहां की सीट पर सोनी दम्पत्ति ने बीतेे दो चुनावों से कांग्रेस को कोई मौका नहीं दिया था वहां जनाधार विहीन व्यक्ति को टिकट देकर उक्त सीट गंवाई। वार्ड 12 में कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी ने अफसाना बी अब्दुल कादर शेख ने कड़े मुकाबले में कांगे्रस-भाजपा को पटखनी दी। वार्ड 15 में भाजपा प्रत्याशी पीटर बबेरिया ने परम्परागत पार्षद रहे कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।