जितेंद्र घोड़ावत श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष तो प्रदीप गादिया सर्वानुमति से सचिव मनोनीत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
नगर की प्रमुख संस्था श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की साधारण सभा मंगलवार की रात्रि को स्थानीय महावीर भवन में श्रीसंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र घोड़ावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। साधारण सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने सर्वानुमति से अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को महावीर जयंती 2021 तक के लिए पुन: चुना गया। साधारण सभा में सर्वप्रथम नवकार महामंत्र के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। उसके पश्चात आचार्य श्री उमेशमुनिजी मसा की थांदला श्रीसंघ पर महती कृपा को स्मरण किया गया। साथ ही प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनिजी की विशेष कृपा के लिए श्रीसंघ ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इसके पश्चात संघ अध्यक्ष जितेन्द्र घोड़ावत ने गत दो वर्षो में किए गए उल्लेखित कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा इन दो वर्षो में हुए भव्य दीक्षा समारोह तथा ऐतिहासिक अक्षय तृतीया पर वर्षीतप के पारणे के सफल आयोजन के लिए समस्त सदस्यों कें प्रति आभार व्यक्त किया। घोड़ावत ने कहा कि संघ के सभी सदस्यों के अनुकरणीय योगदान के चलते ही ये दोनो राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफलता से सम्पन्न किया जा सका। श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्षद्वय नगीनलाल शाहजी, महेश व्होरा, ललित जैन नवयुवक मण्डल के पूर्व अध्यक्ष हितेश शाहजी व राकेश तलेरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दो वर्ष के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की व राष्ट्रीय स्तर के सफल भव्य आयोजन से थांदला श्रीसंघ का गौरव पूरे भारत वर्ष में बढ़ाया इसके लिए अध्यक्ष सहित पूरी टीम व समस्त सदस्यों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। साधारण सभा में अणु दर्शन यात्रा सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अणु दर्शन यात्रा पयुर्षण महापर्व के बाद निकालने पर सभी सदस्यों की सहमति बनी। सभा के अंत में नवीन कार्यकारिणी के चयन के लिए चर्चा हुई। सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने सर्वानुमति से वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेन्द्र घोड़ावत को पुन: अध्यक्ष के साथ ही प्रदीप गादिया को सचिव एवं प्रकाश एम. शाहजी को भी कोषाध्यक्ष चुना गया। नवीन कार्यकारिणी को महावीर जयंती 2021 तक के लिए चयनित किया। साधारण सभा में पूर्व अध्यक्षगण प्रकाशचन्द्र घोड़ावत, पूनमचंद गादिया, नगीनलाल शाहजी, रमेशचन्द्र चौधरी, ललित जैन नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष ललित भंसाली सहित बड़ी संख्या में श्रावकगण उपस्थित थे। संचालन प्रदीप गादिया ने किया व आभार प्रकाश एम. शाहजी ने माना।
)