चिन्मय सोनी अपने पहले ही प्रयास में मुंबई में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर किया नगर का नाम रोशन

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
महर्षि दयानंद सेवाश्रम के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी के पुत्र चिन्मय सोनी ने सीए की परीक्षा आईपीसीसी के दोनों ग्रुपों को एक साथ मात्र 6 माह मे प्रथम प्रयास में ही पूर्ण कर नगर का नाम रोशन किया। चिन्मय थांदला के संस्कार पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की जिसके पश्चात अपने सीए बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मुंबई में आर्टिकलशीप करते हुए द इंस्टटीट्यूट ऑफ चार्टर अकांटेंट ऑफ इंडिया की मई 2019 की परीक्षा में अपना सीए पूर्ण किया। सीए बनने पर माता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, दादा हंसमुख लाला सोनी, दादी शकुंतला सोनी, सासंद गुमानसिंह डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, नप अध्यक्ष बंटी डामर, महर्र्षि दयानंद सेवाश्रम के आचार्य दयासागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट, गुलाब सिंह आर्य, पारस तलेरा, महेश नागर, अमित शाहजी, अरविंद रुनवाल समेत नगर के गणमान्यजनों एवं पत्रकारगणों ने बधाई दी।

)