रितेश गुप्ता, थांदला

आम जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसके लिए आप धन्यवाद और स्वागत के पात्र हैं। आने वाला समय कांग्रेस का है अब आमजन समझ चुका है कि कांग्रेस के शासन में ही प्रदेश का वास्तविक विकास हो सकता है।
उक्त बात प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने एवं कांग्रेस उम्मीदवार वीरसिंह भूरिया की सर्वाधिक मतो से ऐतिहासिक जीत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर शांति राजेश डामोर के विजय होने के अवसर पर सोमवार को थांदला नगर में आभार रैली के पश्चात आमसभा को संबोधित करते हुए सांसद कांतिलाल भूरिया ने कही ।

धन्यवाद व आभार व्यक्त किया

सांसद भूरिया ने थांदला क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार वीरसिंह भूरिया के जिले में सर्वाधिक मतो से विधायक चुने जाने एवं शांति राजेश डामोर के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आम जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार माना।

कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे

सांसद भूरिया ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं आप लोगों ने जैसे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी आपको कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर केंद्र में कांग्रेस की सरकार लाना है। केंद्र में कांग्रेस सरकार आएगी तो किसानों के हित में अनुकूल माहौल बनाएगी।

प्रदेश में कांग्रेस हर वादा पूरा करेगी

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चुने जाने के बाद जनता से किया वादा तत्काल पूरा करना शुरू कर दिया है । किसानों का कर्जा माफ किया जा रहा है, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिया जा रहा है, पेंशन की राशि बढ़ाई बढ़ाई जा रही है और साथ ही साथ कन्या विवाह में भी 51 हजार रुपए तक की राशि कांग्रेस की सरकार दे रही है। कांग्रेस आमजन की पार्टी है, आप की पार्टी है । सभा से पूर्व कांग्रेस की विशाल आभार रैली कुशलगढ़ रोड़ स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नयापुरा पहुंची जहां आमसभा में परिवर्तित हुई।

चारो विधायको ने किया संबोधन

कार्यक्रम को जोबट विधानसभा विधायक कलावती भूरिया, क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा व अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन होते ही हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता में नए उत्साह का संचार हुआ है, उसको हमें आने वाले समय में भी बनाए रखना है और कांग्रेस की जीत के लिए हर संभव कोशिश कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता भी अपने उत्साह को और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जुट जाएं और कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं।
थांदला क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि आप लोगों ने मुझे चुन कर विधानसभा भेजा है मैं आपका आभारी रहूंगा और यह विश्वास दिलाता हूं कि हर कार्यकर्ता, हर पदाधिकारी, आमजनता की बात को विधानसभा में रखूंगा।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने माना आभार

जिला पंचायत झाबुआ की नव निर्वाचित अध्यक्ष शांति राजेश डामोर ने जिला पंचायत सदस्यों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर में आई और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की यह जीत समर्पित है। मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर आप सभी को बधाई और प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत के लिए आप अभी जुट जाए और कांग्रेस को रिकार्ड मतों से जीत दिलाना है। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामर, कांग्रेस नेता कालूसिंह नलवाया, रमेश भटेवरा,यामीन शेख, आदि ने भी संबोधित किया ।

यह रहे आयोजन में उपस्थित

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल,भूरसिंग सिंगाड़, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, युवा नेता जसवंत भाबोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, युवा नेता राजेश डामोर, कलावती मेड़ा, आनंदीलाल पडियार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम कादर खान, पार्षद अली असगर पटवारी, आनंद चौहान, राजल राजेश जैन, पार्षद रीना विकास रावत, अफसाना कादर शेख, कमालुद्दीन शेख, कामगार कांग्रेस सचिव जितेंद्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष हरीश पंचाल, शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबोर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, सैयद मोइनुद्दीन, उमेश पीचा, क्लेमेंसी डोडियार, यतीश छिपानी, प्रकाश घोड़ावत, पूर्व पार्षद किशोर खडिय़ा, सरपंच रालू वसुनिया, जयसिंह वसुनिया, दीपक बिलवाल, शंकर डामोर, चतरू खोखर, जनपद सदस्य रसूल भाबर, अक्षय भट्ट, नंदकिशोर शर्मा, फौजदारसिंह डामोर, बंसीलाल पाटीदार, चेनसिंग मुणिया, कमलेश सोनी, आशीष कटारा, रामू वर्मा, महेश पाटीदार, सुनील चरपोटा, दिनेश डामोर, बंटी भारती, श्रीमंत अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, बहादुर हटीला, मानसिंह भूरा, विक्की डोडियार, रोशन बारिया, शाहरुख खान, श्याम मोरिया, मिठूसिंह गणावा, राकेश प्रजापत आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। आभार थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने माना।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *