एक माह तक चलने वाले 55वें श्रावण मास रामायण पाठ का 26 से

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
स्थानीय भक्त मलूकदासजी रामायण मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 55वें वर्ष में भी श्रावण मास में घर-घर संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष विजयसिंह राठौर एवं पंडित किशोर आचार्य ने बताया कि रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ 26 जुलाई को शांति आश्रम मंदिर पर सुंदरकाण्ड के पाठ से होगा। श्रावण मास में मंडल के सदस्यों द्वारा पूरे तीस दिन मासपारायण का भक्तों के घर जाकर संगीतमय पारायण किया जाएगा, जो श्रावणी पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 26 अगस्त तक जारी रहेगा। युवा रामायण मंडल के सदस्यों का सभी धर्मप्रेपियों से अपील की कि उक्त आयोजित रामायण- पाठ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ ले।