झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-


ईद के अवसर पर सुबह से ही मुस्लिम भाईयों में उत्साह देखा गया स्थानीय ईदगाह पर मोलाना इस्माइल बरकाती साहब ने ईद की नमाज अदा कराई व मुल्क में शांति व बारिश हेतु दुआएं की। नमाज पश्चाात मुस्लिम भाइयों ने कब्रिस्तान में परिवार के मरहूम की कब्र पर पहुंचकर फातिहा पढ़कर उनके मगफिरत की दुआएं की। फिर वही एक दूसरेे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी बच्चों में ईद के अवसर पर विशेष उत्साह देखा गया। ईदगाह पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, नारायण भट्ट, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामर, पार्षद अक्षय भट्ट, मनीष बघेल व मनीष अहिरवार आंनद चोहान ने मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी तथा प्रात से शाम तक सिर खुरमा खाने खिलानें का दौर चलता रहा। वही भूरिया नें बोहरा समाज की मस्जिद पहंुचकर बोहरा समाज के आमिल शेख जुजर अली से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। इस अवसर पर उद्योगपति अली नाकेदार, पार्षद मुस्तम चिकलिया वाला, मोईज भाई कल्यााणपुरा वाला ने भूरिया का स्वागत किया। पूर्व सांसद भूरिया वयोवृद्व इंका नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अली हुसैन बोहरा के आवास पर पहुंचकर लोकसभा के उप चुनाव हेतु मंत्रणा की भूरिया के साथ जितेन्द्र घोडावत भी थे।
Trending
- मेघनगर फुरतालाब मार्ग पर टवेरा और पल्सर की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत
- आंगनवाड़ी व स्कूल के समूह को भी तीन माह से खाद्यान्न नहीं मिलने का आरोप, अपर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
- सोंडवा के खाम्बा विद्यालय में सेवा संकल्प के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
- पंचायत उप निर्वाचन के तहत वार्ड क्रमांक 18 में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 52.39% मतदान हुआ
- छकतला सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में विकास कार्यों का शुभारंभ
- जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सघन काम्बिंग गश्त अभियान
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी अशोक तलेरा व निलेश बरमेचा ने 31 – 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आंगन मिलन सेवा से आंगनवाड़ी केंद्रों में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण