आदिवासी समाज सुधारक खुमसिंह महाराज की दूसरी पुण्यतिथि पर अनुयायियों ने नगर में निकाली संत कीर्तन यात्रा

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
आदिवासी समाज सुधारक खुम सिंह महाराज के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके अनुयायियों द्वारा थांदला नगर में भव्य संत कीर्तन यात्रा निकाली गई। जिसमें धर्म ध्वजा लिए बड़ी संख्या में अनुयायी सम्मिलित हुए। रथ पर खुमसिंह महाराज के तेल चित्र को विराजित किया गया। शोभायात्रा में भजन कीर्तन करते हुए भजन मंडलिया व महिलाओं के समूह सम्मिलित हुए। संत कीर्तन यात्रा का नगर के विभिन्न चौराहों पर भव्य स्वागत विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नवीन मंडी परिसर में पहुंची, जहां शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। जहां उपस्थित समस्त भक्त संतो द्वारा खु सिंह महाराज के द्वारा बताए गए भक्ति मार्ग पर चलने हेतु तथा सनातन हिंदू धर्म की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला मुख्य आयोजन ग्राम अकोदिया में मैं आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित होंगे।