रितेश गुप्ता, थांदला
युवा मित्र मंडल द्वारा 9वां खेल युवा महोत्सव का शुभारंभ कल से किया जाएगा जिसमें स्वामी विवेकानन्द की युवा भारत की कल्पना साकार करने के उद्देश्य से समरसता का भाव संपूर्ण समाज में हो व खेल-खेल में भारत की तस्वीर बदलने का प्रयास यह मित्र मंडल लगातार 300 युवाओं के माध्यम से करता आ रहा है। आज से प्रमुखता में फुटबॉल व क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के साथ अन्य जिलों व अंतर्राज्यीय प्रतिभागी टीम भी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह में अतिथि संरक्षक कलसिंह भाबर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, नगर परिषद थान्दला अध्यक्ष बंटी डामर, नगर परिषद राणापुर अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार, मेघनगर नप अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया, थांदला जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत, नगर परिषद पेटलावद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा व जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ समर्थ उपाध्याय शामिल होंगे। कार्यक्रम में खेल गतिविधियों के साथ-साथ स्वावलंबन, अनुशासन का संदेश भी दिया जाता है। आयोजन में लगभग प्रतिवर्ष 1700 प्रतिभागी भाग लेते हैं जिसमें से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी जाने का मौका मिला है। खेल युवा महोत्सव को समस्त खेल प्रेमीए खेल प्रशिक्षक व मीडिया कर्मियों की मदद से सफल बनाये जाने का प्रयास किया जाता रहा है। उक्त जानकारी कार्यक्रम के प्रभारी मुकेश मेहता व यशवंत बामनिया ने प्रेस नोट के माध्यम से देते हुए सभी से गुरुवार 11 बजे स्थानीय दशहरा मैदान थांदला पहुंचने की अपील की है।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *