थांदला। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान पर किया गया। मंचासीन अतिथिगणों में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा लक्ष्मी पणदा व विशेष अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पणदा, भाजपा नेता संजय भाबर तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्वरूप नारायण श्रीवास्तव, बालक उत्कृष्ट प्राचार्य सरिता ओझा, उच्च माध्यमिक शिक्षक हेमेंद्रसिंह चंद्रावत, पार्षदगण माया सोलंकी, जगदीश प्रजापत उपस्थित थे।
