थांदला। विश्व में और समाज में जो भी वैज्ञानिक आविष्कार हुए हैं, उसके पीछे साहित्यकारों की अहम भूमिका है, क्योंकि साहित्यकार कल्पना करते हैं और वैज्ञानिक उसे साकार रूप देते हैं। अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक एच.जी. वेल्स ने अपनी पुस्तक ” द फर्स्ट मेन ऑन द मून” में चंद्रमा पर मानव की कल्पना की और वैज्ञानिकों ने 1969 में नील आर्मस्ट्रांग और यूरी गागरिन के चंद्रमा पर कदम रखने के रूप में उसे साकार किया ।
