थांदला। जीवन में किसी नये दिन की शुरुआत करनी हो या विद्यार्थी को नए सत्र की नई कक्षा की शुरुआत, दोनों ही अवसर पर एक नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार अनायास ही हो जाता है। ऐसी ही खुशी और उत्साह आज संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों में दिखाई दिया । नवीन शिक्षण सत्र 2024 25 के प्रथम दिन समस्त कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ अपार खुशी और उमंग के साथ नई कक्षाओं में प्रवेश किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ अगली कक्षाओं में प्रवेश करवाया गया। संस्था के प्राचार्य ललित कांकरिया एवं अकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती ममता काकरिया ने समस्त विद्यार्थियों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं देते हुए स्वर्णिम भविष्य की कामना की। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल में नन्हें बच्चों का नवीन सत्र आरंभ, पहले दिन तिलक लगाकर हुआ बच्चों का वेलकम पुलिस ने 3000 रुपए के ईनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया