थांदला। श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम वैकुंठ धाम गुरुद्वारा थांदला में गुरुपूर्णिमा पर्व आज आनंद और उल्हास से मनाया गया। आश्रम प्रभारी भूदेव आचार्य ने बताया कि इस आध्यात्मिक पर्व पर प्रातः ब्राह्म मुहूर्त में मंदिर में विराजित सभी स्वरूपों का दिव्य अभिषेक तथा श्रंगार हुआ तत्पश्चात ,मंगला आरती और गुरुदेव की चरण पादुका की पूजन आरंभ हुई।न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र अग्निहोत्री के अनुसार यह सिलसिला दोपहर बारह बजे तक चलता रहा। उसके बाद महाआरती हुई।

सचिव डाक्टर जया पाठक ने जानकारी दी कि महापूजन और महाआरती में थांदला नगर, झाबुआ , आलीराजपुर, मालवा, निमाड़ , गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, सौराष्ट्र आदि राज्यों से पधारे सैकडो़ भक्त जनों ने पूजन-अर्चन का पुण्य लाभ लिया और महाप्रसाद प्राप्त किया। श्री दीपक आचार्य और मनीष वैरागी के नेतृत्व में भजन सतत चलते रहे।श्री भूदेव आचार्य, कोषाध्यक्ष श्री भागवत जी शुक्ल और पंडित ज्ञानदेव आचार्य के साथ श्री हिमांशु आचार्य उपाध्याय पुरुषोत्तम, राजेन्द्र भट्ट,चिंटू वैरागी आदि पंडितों ने अनुष्ठान विधि संपन्न करवाई। वयोवृद्ध उपाध्यक्ष श्री श्री रंग आचार्य के सतत मार्गदर्शन में पूजा कर्म संपन्न हुआ। रमेन्द्र सोनी, रमेशचंद्र उपाध्याय गणपति वैरागी,ओम वैरागी,तुषार भट्ट,जगदीप आचार्य,निरंजन पाठक, अरविंद चौहान,मोहन गढ़वाल,शिवराम नागर, किशोर आचार्य, अनिल पाठक,तरुण भट्ट,अशोक भटनागर नामदेव आचार्य आदि न्यासियों और भक्तों के समर्पण और भक्ति मयी साधना ,कुशल संयोजन और परिश्रम से यह महापर्व सानंद संपन्न हुआ।बाहर से पधारे भक्तों को भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *