अशोक बलसोरा/झाबुआ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री श्री 1008 कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा उक्त जानकारी अखिल भारतीय कल्लाजी संप्रदाय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री जय मां अंबे नागणेचा कल्लाजी धाम शक्तिपीठ झाबुआ के गादी पति श्री संतोष सिंह गहलोत ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त 2023 गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा कल्ला जी महाराज की पालकी नगर भ्रमण हेतु निकल जाएगी शोभा यात्रा में कई प्रमुख आकर्षण के केंद्र है जिसमें महाकाल डमरू पार्टी उज्जैन महाकाल अघोरी ग्रुप दिल्ली राधा कृष्ण एवं हनुमान जी पार्टी एवं बड़नगर के प्रसिद्ध बैंड के अलावा मंदिर प्रांगण की भव्य आकर्षक मंदिर की सजावट एवं कल्ला जी महाराज की भव्य पालकी वहीं पुष्प वर्षा हवाई फायर आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे महाआरती एव दिव्य गादी दर्शन शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होकर ढाई बजे तक मंदिर प्रांगण पहुंचेगी उसके पश्चात मालिक की महा आरती 151 दीपमाला से उतारी जाएगी वहीं उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं के लिए दिव्या गादी दर्शन का कार्यक्रम रहेगा उसके पश्चात भोजन प्रसादी समस्त महानुभावों के लिए आयोजन समिति की ओर से सुनिश्चित की गई है श्री कल्लाजी मित्र मंडल झाबुआ अलीराजपुर के सभी सदस्य एवं गतिपति श्री गहलोत ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सह परिवार सहित पधार कर इस भव्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं धर्म लाभ लेने। Post navigation भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर चौक के बोर्ड को लेकर विवाद , सोशल मीडिया पर चेतावनी का दौर 23 से 25 तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, अनिनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी