प्रेम न्यूज एजेंसी@छकतला कृषि विस्तार अधिकारी केन्द्र पर बीज वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न हुआ। खाद बीज वितरण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिससे कि खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सके, सरकार द्वारा सम्माननीधि के रूप में केंद्र द्वारा 6000 ओर प्रदेश सरकार द्वारा 6000 प्रति वर्ष दिया जा रहा हैं, जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया द्वारा बताया गया कि खाद बीज की व्यवस्था सरकार द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में भी की गई हैं, वहां से भी आप खाद बीज वितरण किया जा रहा हैं, बीज वितरण कार्यक्रम में उपस्थित वकिलसिंह ठकराला, विक्रमसिंह भयडिया,जिला पंचायत सदस्य रायसिंह भयडिया,जिला महामंत्री नरिंग मोरी रुमालिया भाई, कालुसिंह जी, गणपत चौहान भोपालिया सरपंच, खुमान भाई,चेलारसिंह कृषि विस्तार अधिकारी श्री मंशाराम कलमे आदि मौजूद रहे। Post navigation छकतला के सरपंच द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर पहली से पांचवी के विद्यार्थियों को किया गया किताबों का वितरण …