आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

अपर कलेक्टर व चंशेआ नगर की एसडीएम जानकी यादव का स्थानांतरण इंदौर हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव कार्मिक जितेंद्र सिंह चौहान ने इसके आदेश जारी किए। आदेश में जानकी यादव को उपायुक्त राजस्व इंदौर बनाया गया है। वे कुछ माह से चंशेआ नगर में एसडीएम का पदभार संभाल रही थी। हालांकि चंशेआ नगर का नया एसडीएम कौन होगा इसके अभी आदेश जारी नहीं किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *