गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी में भारतीय स्टेट बैंक की नवीन शाखा 1 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है और लेन – देन की प्रक्रिया संभवतः आज से शुरू कर दी जाएगी। कल भगोरिया मेले में बैंक के अधिकारियों SBI DM NICT मोशीम काजी एवं CSP सुमित राठौर द्वारा कैंप का आयोजन किया गया । जिसमे कलेक्टर नेहा मीणा एवम पुलिस अधीक्षक पदम् विलोचन शुक्ल की उपस्थिति में बैंक कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY) के बारे में जानकारी दी गयी | Post navigation कालीदेवी में भराया भगोरिया हाट, कलेक्टर और एसपी ने की शिरकत, इटली से भी पहुंचे पर्यटक माता मंदिर प्रांगण में नरेंद्र कमेडिया को श्रद्धांजलि दी