आलीराजपुर । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हाल ही में जिले मे हुवे विधानसभा चुनाव के अंतर्गत समीक्षा बैठक 09 दिसंबर शनिवार 11:30 बजे स्थानीय पटेल फार्म हाऊस बोरखड़ पर आयोजित की जा रही है। जिसमें अलीराजपुर एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र की बूथवार समीक्षा की जाएगी । उक्त बैठक में जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रभुप्रकाश राठौड़, सहप्रभारी मधु हीरोड़कर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, नवनिर्वाचित जोबट विधायक सेना पटेल, पूर्व विधायक मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, शहर एवं युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, जिपं एवं जनपद सदस्य, मंडलम-सेक्टर प्रभारी, पार्षदगण, पंच-सरपंच एवं कार्यकर्ताओं से उक्त बैठक मे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। Post navigation 15 दिसंबर तक समस्त कालातीत बकायादारों को सूचना पत्र तामिल करवाएं : आरएस वसुनिया जनता की समस्याओं ओर जनहित की लड़ाई गांव की चौपाल से लेकर भोपाल की सदन तक लड़ेंगे : पटेल