लवेश स्वर्णकार/जितेंद्र राठौर की रिपोर्ट 24 घण्टे के भीतर दो चोरियो का पर्दाफास रायपुरिया पुलिस ने किया है। दरअसल दिनांक 13.07.2023 को अज्ञात चोरो के द्वारा कस्बा झकनावदा के मैन मार्केट मे अनाज व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामान चुराकर ले गये। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र 448/2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबध्द किया गया था। दिनांक 14.07.2023 की रात को अज्ञात चोरो के द्वारा ग्राम बरवेट मे एक रहवासी मकान मे चोरी का प्रयास किया गया जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र 449/2023 धारा 457 भादवि का पंजीबध्द किया गया था। थाना क्षेत्र मे रात मे चोरी की दो घटनाओ को पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा गंभीरता पुर्वक लिया गया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार कुंसारिया को आवश्यक निर्देश दिये गये एवं थाना प्रभारी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ तथा एसडीओपी पेटलावद के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा अपना मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया। आरोपी बन्टी पिता राजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र अमलियार निवासी ग्राम वडलीपाड़ा, मोहन पिता राजू उर्फ राजेंद्र अमलियार निवासी वडलीपाङा एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चोरी मे गया मश्रुका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। इस सराहनीय कार्य मे निरीक्षक श्री राजकुमार कुंसारिया , सउनि फौदलसिंह भदोरिया, सउनि विनोद सोलंकी ,प्रआर अविनाश प्रआर महेन्द्र चौहान का योगदान सराहनीय रहा। Post navigation जामली में पीपल के वृक्ष के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के कारण करंट से हो रही मोरो की मौत, वन विभाग उदासीन देर रात शराब से भरे वाहन को पकड़ने के दौरान फिल्मी स्टाइल में पुलिस मोबाइल की टक्कर में एएसआई को आई चोंटे