लवेश स्वर्णकार रायपुरिया देर रात रायपुरिया पुलिस ने एक शराब से भरा वाहन पकड़ा है टीआई राजकुमार कुंसारिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि एक शराब के भरे वाहन को पकड़ने में पुलिस वाहन के साथ में टक्कर भी हुई है और एएसआई फोदलसिंह भदौरिया को चोटें आई है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। शराब का वाहन किसका है और शराब कहा से कहा जा रही है इसकी जांच पुलिस कर रही है। वाहन पिकअप है और शातिर तरीके से शराब का परिवहन किया जा रहा वीडियो में देखिए वाहन के न तो नम्बर है चेचिस नम्बर और इंजिन नम्बर को भी मिटाया हुवा है नही वाहन की बॉडी पर कहि कुछ लिखा है। यह वाहन कल्याणपुरा से रायपुरिया की ओर आ रहा था वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230718-WA0014.mp4 Post navigation झकनावदा-बरवेट में हुई चोरी का रायपुरिया पुलिस ने किया पर्दाफाश हाट बाजार करने आया व्यक्ति नाले बहा, पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला