पत्रकार संघ व बोहरा समाज ने सम्मान किया
झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट-
यशोधा धाम में चल रही भागवत सप्ताह में धर्मावलम्बी अच्छा धर्म लाभ ले रहे है। आज कथा के आरम्भ में आरती के पश्चात राणापुर पत्रकार संघ एवं बोहरा समाज द्वारा साध्वी श्री 108 अर्पणानन्दजी का सम्मान किया गया। सम्मान में संघ अध्यक्ष डा. काबरा एवं साथी पत्रकारों के साथ साल श्रीफल भेटकर अभिनन्दन किया गया। आज की कथा में भगवान नरसिंह अवतार हुआ। इस नृसिंह अवतार में सीधा बताया कि हीरन्यकश्यप नाम के राक्षस को मारने के लिए भगवान को नरसिंह अवतार लेना पड़ा। क्योंकि काम, क्रोध, लोभ, मोह मच्छल व अहंकार से ग्रसित राक्षस ने प्रहलाद को मारने का दुस्साहस किया था। जिसके कारण भगवान ने उसकों मारा इसलिए मनुष्य को इन छह शत्रुओं से दूर रहना चाहिए और इसका सबका त्याग करना चाहिए। श्रद्धालुओं ने गरबा नृत्य व महिलाओं ने नृत्य कर धर्म लाभ लिया। संगीत मय कथा में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इन्दौर से पधारें कलाकारों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जाएगी एवं भगवान कृष्ण जन्म का वृतान्त झांकी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। ढोल ढमाकों व बैंडबाजों के साथ यशोदा धाम गूंजायमान होगा।
Trending
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- जन्माष्टमी पर नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा अंचल
Next Post