थांदला। शासकीय महाविद्यालय थांदला की पूर्व प्राचार्य डाक्टर जया पाठक के बड़े भ्राता, निरंजन, आशुतोष पाठक तथा सौ.अरजा द्विवेदी के ज्येष्ठ पिता, गुरुदेव श्री सरस्वती नंदन स्वामी महाराज के परम शिष्य प्रद्युम्न कुमार पाठक (95 वर्ष)अल्प अस्वस्थता के पश्चात् दिनांक 25.4.2023 मंगलवार को ब्रह्म लीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार नौगावां नदी पर किया गया। मुखाग्नि निरंजन पाठक ने दी। जैसा कि सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि प्रद्युम्न कुमार पाठक स्वर्गवासी होने के पूर्व रात्रि में 11.00 बजे से अगले दिन सूर्योदय 6.12मिनीट तक सतत ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का अच्छे स्वर में जप करते रहे और जपते जपते ही चिर निद्रा में चले गये। Post navigation ब्रह्मांड में एक परम आत्मा है, जो संपूर्ण जगत का संचालन व नियंत्रण करती है नगर परिषद अध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया श्रमदान, हाथ में झाडू लेकर बस स्टैंड पर की सफाई