जोबट। महेश पटेल मित्र मंडल जोबट के तत्वाधान में कलावती भूरिया एवं बाबा भाई की स्मृति में ड्रीम 11 के तत्वाधान में जोबट विधानसभा स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट पुलिस थाना ग्राउंड जोबट में आज दिनांक 23 दिसंबर को रखा गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार राशि महेश पटेल की ओर से 21 हजार 111 रुपए रखा गया, वह द्वितीय पुरस्कार 11 हजार 111 रखी गई।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने की एंट्री फीस 1हजार150 रुपए एंट्री फीस रखी गई है, प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का होगा जबकि फाइनल मैच 10-10 ओवर का होगा। (LBw) को छोड़कर सभी नियम लागू रहेंगे,व बॉलर द्वारा थ्रो बोलिंग मान्य नहीं होगी। प्रत्येक मैच में बॉल समिति से खरीदना होगा, अंपायर का निर्णय अंतिम व आखिरी होगा, विवाद की स्थिति में फैसला कमेटी करेगी, किसी भी एक टीम का खिलाड़ी दोबारा किसी दूसरी टीम में नहीं खेलेगा। आयोजन- महेश पटेल मित्र मंडल जोबट,देव बघेल, शिव बघेल, अविनाश सिंगार, आकाश सिंगार,जयपाल ,दिनेश चौहान , चेतन वाणी वे अन्य सदस्य कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *