आलीराजपुर। सोंडवा विकासखंड के ग्राम बेजड़ा दगड़ा फलिया से एक आदिवासी के घर से सोने के 240 सिक्के चुराने के आरोप में करीब एक माह से फरार चल रहे चार थाना सोंडवा के पूर्व थाना प्रभारी विजय देवड़ा, आरक्षक सुरेश चौहान, राकेश डावर और आरक्षक विजेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेश व्यास ने इसकी पुष्टि की है। आज दोपहर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की विस्तार से पूछताछ के लिए पुलिस उनकी रिमांड मांग सकती है। Post navigation किराना दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, दो फ्रीज जब्त किए जोबट पुलिस ने 5 दिन में किया मोबाइल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार