लोहित झामर, मेघनगर मेघनगर केे भंडारी चोक से सौम्य पिता चन्द्रेश भण्डारी उम्र 26 की मोटर सायकल हिरो एच एफ डिल्कस क्रमांक MP 45 MS 5691 उसके घर के सामने से अज्ञात आरोपीगण चुरा ले गये थे। जिस पर थाना मेघनगर पर अपराध क्रमांक 577/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । पुलिस को 22.11.2023 को मुखबीर सूचना मिली की दो संदिग्ध लडके संदिग्ध बिना नम्बर की मोटर सायकल लेकर रेल्वे ब्रिज के पास तिराहे पर खडे है सूचना पर मेघनगर पुलिस टीम द्वारा रेल्वे ब्रिज के पास तिराहे पर जाकर संदिग्ध लडको को पकडा व उनके वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन थाना मेघनगर के अपराध क्रमांक 577/2023 मे चोरी गया होना पाया गया। दोनो लडके के नाम पुछते उन्होने अपने नाम उमाशंकर पिता राधेश्याम जाधव उम्र 23 साल निवासी टाटा नगर बाजना बस स्टैण्ड के पास रतलाम और योगेश पिता कन्हैयालाल प्रजापत उम्र 23 साल निवासी सिलावटा का वास न्यू बाजना बस स्टैण्ड के पास रतलाम का होना बताया है जिन्हे गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर सायकल जप्त की गई है तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधो मे पुछताछ की जा रही है । Post navigation फुटतालाब में आतिशबाजी के साथ हुआ गरबों के महाकुंभ का समापन, हजारो लोगों की आस्थाओं ने दी गरबा महोत्सव को नई ऊंचाइयां…..जैन ने की पूर्णाहुति चंद घंटों में सामाजिक कार्यकर्ता ने पंचकूला हरियाणा के भटके सुरेश के परिवार का पता लगाकर घर वापसी कराई