सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर बाबूखां का इंतकाल

- Advertisement -

पेटलावद। वन विभाग में डिप्टी रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए नगर के छोटू खां बागवान का लंबी बीमारी के चलते सोमवार को दोपहर तीन बजे करीब इंतकाल हो गया है। आप बड़े ही इस पद पर रहकरक अपनी निरंतर सेवाएं दी थी। आपने अपने कार्य को निष्ठापूर्वक और पूरी ईमानदारी से बखूबी निभाया। आप बड़े ही नेकदील इंसान थे। जिससे आप सभी अधिकारियो और कर्मचारियो के प्रशंसनीय थे। सेवानिवृत्त होने के बाद आपने अपनी पत्नी के साथ हज भी किया। आपने हमेशा सांप्रदायिक एकता के पैगाम का संदेश दिया। आप समाज के गणमान्य नागरिको में शामिल थे।
नगर में शोक की लहर-
जैसे ही यह दु:खद खबर शहर में फैली वैसे ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आपके इंतकाल पर सभी प्रशासनिक अधिकारियो, गणमान्य नागरिकों सहित समाजजनों ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें जन्नत में जगह देने की दुआएं की।
ईशा की नमाज के बाद हुए सुपूर्दे खाक-
आपकी अंतिम यात्रा ईशा की नमाज के बाद निवास स्थान से निकली और अनंतखेड़ी मार्ग स्थित कब्रस्तान में पहुंची। जहां नमाजे जनाजा पढऩे के बाद सूपूर्दे खाक किए गए। आपके इंतकाल पर नगर के गणमान्य नागरिको, जनप्रतिनिधियो, प्रशासनिक अधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
———–