भाजपा का मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में कार्यक्रम अतिथियों ने बताया भाजपा का गौरवशाली इतिहास

May

जीवनलाल राठौड़, सारंगी
भारतीय जनता पार्टी के देश प्रदेश में चल रहे मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सारंगी मंडल में भी मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन के सत्र में थांदला के पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने अपना वक्तव्य भाजपा का इतिहास विकास के साथ भाजपा के जनसंघ से लेकर आज तक की स्थिति से अवगत करवाया। दूसरे सत्र में अध्यक्षता रमेश गुर्जर और मुख्य वक्ता श्यामा ताहेड़ ने की व कार्यकर्ता के व्यक्तित्व पर वक्तव्य दिए। वहीं तीसरे सत्र की अध्यक्षता जगन्नाथ पाटीदार बरवेट और मुख्य वक्ता अशोक चौटाला रतलाम द्वारा की गई। दूसरे दिन के सातवे सत्र की अध्यक्षता शंभूबा रुणजी ने की ओर मुख्य वक्ता कलसिंह भाबर ने अपने वक्तव्य दिया आठवे सत्र की अध्यक्षता दुर्गादास राठौर मोटापाला ने की ओर वक्ता पूर्व विधायक निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन दिए।

सत्र का हुआ समापन

शाम 5 बजे सत्र का समापन किया गया इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेड पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष नवीन चंद्र चंद्र सिंह राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुर्जर सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी महामंत्री भंवरसिंह गहलोत रामचंद्र भूरिया मंडल उपाध्यक्ष अनिल बंबोरी सारंगी सरपंच फुंदि बाई मैडा़ ,उप सरपंच परमानंद पाटीदार, पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बदरीलाल पाटीदार कोषाध्यक्ष राजकुमार पालीवाल ,उपाध्यक्ष गोपाल लाला ,,बिरज पोरवाल ,मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार, कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार दिनेश जी करमंदिखैडा कैलाश कटारा तेजमल राठौर सोम सिंह गणावा देवीसिग निनामा मीरा मुणीया दीपक मालवीय आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे