शिरोमणी रविदास जयंती पर विशाल शोभायात्रा में जुटे समाजजन

- Advertisement -

पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
संत शिरोमणी रविदास जयंती के पावन पर्व पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्थानीय नई बस्ती विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडक़र की प्रतिमा से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सभी समाजजन एक साथ केसरिया रंग के साफे पहने व भगवान रवीदासजी की तस्वीर को बग्घी में विराजित किया गया। यात्रा नय बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, गांधीचौक, झंडा बाजार गणपति चौक, सिर्वी मोहल्ला से होते हुए पुन: प्रतिमा स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया, जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी, नगर भाजपा मंडल, नगर परिषद,डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ, अजाक्स,सफाई कर्मचारी संघ सहित अनेक संस्थाओं ने स्वागत किया। भोई मोहल्ला में डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा में युवाजन, महिलाएं और बालिकाएं डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे.