झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
मप्र शासनने प्याज के गिरते दामों के चलते लिए निर्णय में अब झाबुआ जिले के पेटलावद में भी किसानो से प्याज खरीदी की जाएगी। इसकी शुरूआत सोमवार को कृषि उपज मंडी में हुई। जिसका शुभारंभ विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने किया। शुभारंभ के बाद सबसे पहले सारंगी के कृषक मनोज पाटीदार ने अपनी प्याज समर्थन मूल्य पर बेची। खरीदी आगामी 30 जून तक चलेगी। पेटलावद प्रभारी सुरेंद्रसिंह चौहान ने बताया खरीदी केंद्र पर किसानो को ऋण पुस्तिका और बैंक पासबुक लाना अनिवार्य होगा। समर्थन मूल्य पर विक्रय फसल का भुगतान सीधे खातो में किया जाएगा। प्याज का समर्थन मूल्य शासन द्वारा 6 रूपए घोषित किया है। गौरतलब है कि जिलेभर में सर्वाधिक प्याज की फसल पेटलावद क्षैत्र में ही होती है। इसलिए जिले में केवल पेटलावद को ही खरीदी केंद्र बनाया गया है। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, सोसायटी अध्यक्ष नवीनचंद्रसिंह बोड़ायता, युवा नेता मूलचंद निनामा, जिला मंत्री हेमंत भट्ट, महामंत्री प्रकाश मुलेवा, कृषि विस्तार अधिकारी आरके विश्वकर्मा, प्रभारी सुरेंद्रसिंह चौहान सहित मंडी कर्मचारी मौजूद थे।
Trending
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर ने जोबट के बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा
Next Post