रिद्धि-सिद्धि विनायक मित्र मंडल के गरबों में वीडियो-फोटो होंगे प्रतिबंधित

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों जोरों पर है। इस क्रम झंडा बाजार के रिद्धि-सिद्धि विनायक मित्र मंडल ने तैयारियों के संबंध में एक बैठक और पत्रकार वार्ता का आयोजन रखा. जिसमें मित्र मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई, जिसके तहत नवरात्री के प्रथम दिन घट स्थापना पर बडौदा की गरबा पार्टी के द्वारा आकर्षक गरबों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही अनूठे आयोजन के रूप में नगर 101 घरों से सामूहिक आरती का आयोजन भी रखा गया है। इसके साथ ही सामाजिक, धार्मिक और जनहितैषी कार्य करने वालों को हर दिन सम्मान किया जाएगा, जिसमें जीव दया समिति, प्रतिदिन नगर को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारी, पशु पबी सेवा करने वाले और अन्य क्षेेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।
गरबा मंडल के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के लिए भी प्रतिदिन गरबा खेलने की व्यवस्था की गई है. जिसमें सात स्कूलों से अनुमति भी प्राएंत हो गई है, अंतिम दिन गरबा प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। प्रथम बार मंडल द्वारा गरबों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए पूर्ण सतर्कता रखते हुए सुरक्षा सहित सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में गरबा होगा। मंडल ने महिलाओं के बैठने की सम्पूर्ण व्यवस्था की है साथ ही प्रतिदिन श्रद्वालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही गरबा खेलने वाले युवकों के लिए पास बनाए जाएंगे। गरबा प्रागंण में फोटो व वीडियो करना प्रतिबंधित रखा गया है। बैठक में मंडल के सदस्य उपस्थित थे। इसके साथ ही पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा बनाई गई है।