मंत्री निर्मला भूरिया ने क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगातें

0

शान ठाकुर, पेटलावद
मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने आज अपने विधानसभा के नगर परिषद पेटलावद क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और उनकी विधानसभा ही उनका परिवार है, यहां विकास कार्यो की कमी नही आने दूंगी।

​विकास कार्यों का महायज्ञ
कार्यक्रम के दौरान मंत्री भूरिया ने लगभग 799.46 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
​जिसमे पम्पावती नदी पर तेजाजी मंदिर से फूटा मंदिर तक सड़क निर्माण (लागत: 481.49 लाख), अमृत 2.0 योजना अंतर्गत मुक्तिधाम में बगीचा निर्माण (लागत: 14.54 लाख), वार्ड क्रमांक 8 में सामुदायिक भवन का निर्माण (लागत: 28.86 लाख), 275.43 लाख रुपये की लागत से बनने वाला अंग्रेजी माध्यम छात्रावास शामिल है।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा, मैं जितना भी विकास कार्य कर लूं, मुझे कम ही लगता है। मेरा निरंतर प्रयास है कि नए-नए नवाचारों के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। आपके आशीर्वाद से ही मप्र शासन में मंत्री का जिम्मा निभा रही हु आपको विकास कार्य की तरफ कभी निराश नही होने दूंगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र को घना जंगल बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि केवल पौधे न लगाएं, बल्कि उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प भी लें। उन्होंने कहा कि वे अपनी विधानसभा को श्रेष्ठ विधानसभा बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

​नगर परिषद अध्यक्ष  ललिता योगेश गामड़ ने स्वागत भाषण देते हुए विकास कार्यों के लिए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट ने मंत्री निर्मला भूरिया को सौगातों की जननी बताते हुए उनके अथक प्रयासों की सराहना की। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कहार ने किया। आभार सीएमओ राहुल वर्मा ने माना।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कहार, वरिष्ठ नेता अनोखीलाल मेहता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद भंडारी, पुरुषोत्तम पाटीदार, राजेश पाटीदार, पूर्व पार्षद हीरालाल राठौड़, लाला चौधरी, प्रकाश मुलेवा, बाबूलाल काग, अनिल मुलेवा, योगेश गामड़, सोनू विश्वकर्मा, सुखराम मोरी, जगदीश जाटव, लोकेश भंडारी, संजय भंडारी, मुकेश परमार, अशोक मेहता, संजय चाणोदिया, संजय मालवी, राकेश मांडोत, श्यामू मेड़ा, हंसा राठौड़, ममता गुजराती, चांदनी निमजा, शिवा राठौड़, सुमन सोलंकी, मुकेश पडियार दिनेश पप्पू पडियार, आशीष बाविस्कर, कुणाल नागर, दीपक वास्कले, शुभम सेन विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.