पेटलावद में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई 

0

शान ठाकुर, पेटलावद

जिले में अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने पेटलावद में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मुरम उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी पेटलावद क्षेत्र में खनिज मुरम का अवैध उत्खनन किए जाने की सूचना पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जेसीबी क्रमांक एमपी-43-ज़ेडडी-5861 तथा दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए। 

जप्त किए गए सभी वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना पेटलावद की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय को भेजा जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.