लवेश स्वर्णकार/पन्नालाल पाटीदार/अजय पाटीदार –रायपुरिया – मौन जुलूस। पाकिस्तान के आतंकी संगठन द्वारा सेना के जवानों पर किए गए कायराना हमले से पूरे देश गुस्सा है जवाबी कार्रवाही के लिए ग्रामीणों ने सरकार को मैसेज देने के लिए शनिवार दोपहर स्वेच्छा से ग्राम बन्द रखा बन्द को लेकर रात साढ़े नो बजे पूरे नगर में मुनादी करवाई गई थी व्यापारी संगठन ने 12 बजे तक बन्द के लिए समर्थन दिया साढ़े ग्यारह बजे ग्राम के सागड़िया रोड से मौन जुलूस झाबुआ चौराहे पर पहुचा 12 बजे लोगो ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की । जिसमे बड़ी संख्या में ग्राम के युवा उपस्थित रहे । आक्रोश में बोले लोग कहा पाकिस्तान को सबक सिखाओ – पाकिस्तान छिप कर वार करता है उसकी हिम्मत नही की वो हमारे देश की सेना का मुकाबला कर सके हम मांग करते है कि शहीदों का बदला खून के बदले खून से लिया जाए – शंभूलाल पाठक जनपद सदस्य देश के जवानों पर कायराना हमला है जवान हमारे देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहते है अब बात समझाने की नही रही अब बड़ा निर्णय लेने की जरूरत है– रमेश मोटीपोल समाजसेवी। भारत मे कुछ समय के लिए भले ही विकास कार्य रोक दिए जाए लेकिन इस पाकिस्तान को एक बार बड़ा सबक सीखने की जरूरत है – नंदकिशोर मक्षा अध्यक्ष पाटीदार समाज में प्रधानमंत्री जी से अपील करता हु की अब पाकिस्तान से प्यार से बात करने का समय नही रहा अब पाकिस्तान में घुस के बदला लेना होगा – राधेश्याम शर्मा व्यापारी ) Post navigation पुलवामा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहर में गम और गुस्से की लहर… पुलवामा में हुए आतंकी हमले का विरोध: पाकिस्तान का मुर्दाबाद के नारो से गूंजा संपूर्ण अंचल, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि