वीरेंद्र बसेर, घुघरी
झाबुआ जिले के पेटलावद थाने के अंतर्गत ग्राम कुण्डाल में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों के घरों में आग लगा दी गई। फरियादी ईश्वर भाभर ने बताया कि उनके भतीजे अर्जुन के साथ गांव के गणेश गरवाल की लड़की कहीं चली गई थी। बड़नगर (उज्जैन) थाने में लड़की की गुमशुदगी भी दर्ज है। 19 मई 2026 को इस विषय पर भील पंचायत बैठी थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया।

इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने रात करीब 8:30 बजे फरियादी और उसके भाई विष्णु के घरों पर पथराव किया, जिससे उनके घरों के कवेलू फूट गए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में घर में बंधी एक भैंस जलकर मर गई और अंदर रखा अनाज, सामान व नकदी जलकर राख हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
