शान ठाकुर पेटलावद आज दिनांक 17 अक्टूबर को रात्रि करीब 8:00 बजे पेटलावद शहर के बामनिया रोड पर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक व एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई, जिस पर तत्काल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एवं तीनों घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी का उपचार किया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241018-WA0003.mp4 Post navigation पेटलावद थाना प्रभारी वाल्टर का तबादल पेटलावद में थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने पदभार किया ग्रहण