आलीराजपुर/वालपुर। वालपुर क्षेत्र के ग्राम थोड़सिंधी में बीती रात तेंदुए ने दो घरों में आतंक मचाया। जहां चार बकरियों को अपना शिकार बनाया है। सुबान पिता जुवानसिंह के घर के अंदर बंधी तीन बकरियों को अपना शिकार बनाया। 

साथ ही पड़ोसी खजान पिता नानला के घर में बंधी एक बकरी को अपना शिकार बनाया है। आपको बता दें कि तेंदुआ होने की पुष्टि वन विभाग के कर्मचारी ऐस.वाणी ने की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ लगातार हमारे घरों में घुसकर पालतू पशुओं को शिकार बना रहा हैं,यह चार दिन के भीतर दूसरी घटना है। यहां आसपास कोई जंगल नहीं है, यह पूरा क्षेत्र रिहायशी है, जिससे हम ग्रामीणों में भय का वातावरण है। स्थानीय प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए एवं उक्त तेंदुए रेस्क्यू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *