आलीराराजपुर। पत्नी के प्रेम संबंध के चलते गुस्साए पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। मामला सोरवा थाना क्षेत्र के चंदमुली पुजारा फलिया का है। पुलिस के अनुसार गांव की ही विवाहित महिला वेस्ती पित वनचर तोमर (45) का प्रेम प्रसंग गांव के ही 18 वर्षीय वीनू पिता डूंगरिया के साथ था। वेस्ती के पति वनचर पिता शैलू तोमर को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। पति ने खारेती खाेदरी में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। वीनू के गर्दन में बाए तरफ व वेस्ती के पीठ के ऊपर गर्दन से नीचे धारदार हतियार से चोटें आईं है अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Post navigation तेंदुए का आतंक, चार बकरियों को बनाया अपना शिकार अलीराजपुर जिले में 15 साल में 12 कलेक्टर और 11 एसपी,आख़िर इतने ट्रांसफर क्यों- महेश पटेल