प्रेम न्यूज़ एजेंसी@ छकतला शनिवार को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गायत्री परिजनों ने सामूहिक रूप से तर्पण की क्रिया गायत्री परिवार की श्राद्ध तर्पण पद्धति के अनुसार की गई, जिसमें गायत्री परिवार के 38 परिजनों ने सहभागिता कर सभी मृत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण किया।तर्पण की क्रिया विधि युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री देवेन्द्र सिंह भयडीया,ओर तहसील सह समन्वयक श्री इंग्लेश तोमर ने संपन्न करवाई। पितरों को भोग में खीर पूरी चड़ाई गई,ओर अंत में उपस्थित सभी परिजनों ने प्रसादी ग्रहण कर शांति पाठ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। Post navigation छकतला शान्ति समिति की बैठक हुई सम्पन्न … पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन