थांदला। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, समाजवादी विचारक, पूर्व राज्यसभा सांसद मामा बालेश्वर दयाल की 25वीं पुण्यतिथि 26 दिसम्बर, मंगलवार को भील आश्रम बामनिया में भव्य पैमाने पर मनाई जावेगी। जनता दल यूनाईटेड के जिलाध्यक्ष तोलसिंह भूरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात से मामाजी के हजारो अनुयायी बस, निजि वाहन एवं पैदल यात्रा के  माध्यम से 25 दिसम्बर को शाम भील आश्रम बामनिया में एकत्रित होंगे। जनता दल यूनाईटेड मामाजी की 25वी पुण्यतिथि पर 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर बामनिया में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी जिसमें दल के कई राष्ट्रिय नेताओं के उपस्थित होने की संभावना है।

कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम सुर्यवंशी, वरिष्ठ समाजवादी नेता मामा बालेश्वर दयाल के अनुयायी भैरवसिंह डामोर, धर्मेन्द्र तिवारी, थान्दला पेटलावद, सैलाना के ग्रामिण अंचलों में भ्रमण कर मामाजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर जनता दल यूनाईटेड द्वारा आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा को सफल बानाने की अपिल कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *